'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा...', रूस से तेल खरीद पर NATO चीफ को भारत का करारा जवाब

NATO Sanctions Threat: भारत ने गुरुवार को नाटो चीफ के द्वितीयक टैरिफ लगाए जाने की धमकी का दो टूक जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने इस विषय पर रिपोर्ट देखी हैं और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

NATO Sanctions Threat: भारत ने गुरुवार को नाटो चीफ के द्वितीयक टैरिफ लगाए जाने की धमकी का दो टूक जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। गुरुवार को होने वाली साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने इस विषय पर रिपोर्ट देखी हैं और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मैं दोहराना चाहता हूं कि हमारे लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना स्वाभाविक रूप से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह बात समझने वाली है।

Mark Rutte Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर (बाएं) और नाटो चीफ मार्क रूट (दाएं)

MEA ने क्या कुछ कहा?

रणधीर जायसवाल ने दोहरे मापदंड के खिलाफ चेतावनी देते हुए आगे कहा कि हम मार्केट में उपलब्ध चीजों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखने के बाद ही फैसला लेते हैं। हमें इस मामले में किसी भी दोहरे मापदंड से बचना चाहिए।

End of Feed