हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत का होगा प्रदर्शन; यूरोपीय संघ की नौसेना संग करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज; जानें कार्यक्रम

Joint Naval Exercise: भारत और यूरोपीय संघ एक से तीन जून तक हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि ये दोनों यूरोपीय जहाज अटलांटा में नौसेना के संचालन से संबंधित हैं। अटलांटा के पास समुद्री डकैती की घटनाओं को रोकने का एक इतिहास है।

Joint Naval Exercise: भारत और यूरोपीय संघ एक से तीन जून तक हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे, जिसमें समुद्री डकैती विरोधी संचालन, अंतर-संचालनीयता, रणनीतिक संचालन और बेहतर संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। यूरोपीय संघ की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

EU Navy in India

भारत संग यूरोपीय संघ की नौसेना करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज (फोटो साभार: @EU_in_India)

बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज और यूरोपीय संघ नौसेना बल (EUNAVFOR) ऑपरेशन अटलांटा के दो ‘फ्रिगेट’, इतालवी जहाज एंटोनियो मार्सेग्लिया और स्पेन के जहाज रेइना सोफिया आदि शामिल होंगे। ये जहाज फिलहाल मुंबई में खड़े हैं।

End of Feed