आवारा कुत्तों पर Supreme Court सख्त, पिछले साल 48 लाख से ज्यादा को काटा, जानें अपने राज्य के आंकड़े

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में सख्त रुख अपनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2025 में कुत्तों के काटने के 48 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Supreme Court ने आवारा कुत्तों की समस्या पर लगाम लगाने को लेकर आज यानी मंगलवार 19 मई को अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारों Animal Welfare Board of India (AWBI) के ढांचे और नियमों को मजबूत व प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। हाल के वर्षों में कुत्तों के काटने की लाखों घटनाएं देशभर में सामने आई हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को एंटी-रेबीज दवाओं और टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन शहरों या इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्या ज्यादा बड़ी है, वहां एक्सपर्ट की मदद से उस पर काबू पाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि संक्रमित कुत्ते, जिनका इलाज संभव नहीं है और वह समाज के लिए खतरा हैं, उन्हें यूथेनेशिया (मार दिया) जाए।

Supreme Court Dog menace in india

देश में आवारा कुत्तों का आतंक बदस्तूर जारी है

हाल के वर्षों में कुत्तों के काटने की कितनी अधिक घटनाएं हुई हैं, उसको लेकर PIB ने बकायदा आंकड़े जारी किए हैं। यहां हम आपके लिए साल 2022 से 2025 तक के आंकड़े लेकर आए हैं। इन आंकड़ों देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में आवारा कुत्तों का आतंक किस कदर व्याप्त है।

End of Feed