केंद्र सरकार का ऐलान, 23 अगस्त को मनेगा National Space Day , जानिए क्यों

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 14, 2023, 07:34 PM IST

भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है।

National Space Day: केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में अधिसूचित किया है। इसी दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। अंतरिक्ष विभाग द्वारा 13 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया है। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए रोवर प्रज्ञान को उतारा था। अधिसूचना में कहा गया है, इस ऐतिहासिक अभियान के नतीजे से आने वाले वर्षों में मानव जाति को लाभ होगा।

इसमें कहा गया है कि 23 अगस्त, अंतरिक्ष अभियानों में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस चंद्र अभियान के बाद युवाओं की अंतरिक्ष क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अगस्त को बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

End of Feed