Bangladesh Violence: 'दोषियों को मिले जल्द और कड़ी सजा', बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या पर भारत की दो टूक

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार पर भारत ने चिंता जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति जारी दुश्मनी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा। बांग्लादेश में बुधवार रात करीब 11:00 बजे राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया।

bangladesh news

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार पर MEA ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: PTI/AP)

पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार पर भारत ने चिंता जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति जारी दुश्मनी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

End of Feed