'मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ...', ECI मार्च में भड़कीं प्रियंका बोलीं-बल-छल से नहीं रोक पाओगे

ECI मार्च में विरोध प्रदर्शन के बीच प्रियंका ने भड़कते हुए कहा-'मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ...'

India Bloc March: विपक्षी सांसदों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संसद भवन परिसर से जोरदार नारेबाजी करते हुए निर्वाचन सदन की ओर कूच किया, लेकिन उन्हें गंतव्य से करीब 200 मीटर पहले रोक दिया गया और अधिकतर लोगों को बस में बैठाकर दूसरे स्थानों पर ले जाया गया।दोपहर के समय यह लगने लगा था कि विपक्ष का मार्च और धरना खत्म हो गया है, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एक कदम ने वहां की पूरी तस्वीर ही बदल दी।

india bloc march Priyanka Gandhi

मार्च में प्रियंका और राहुल गांधी

प्रियंका गांधी पुलिस द्वारा वहां लगाई गई एक बस के अंदर बैठ गई थीं, लेकिन अपने भाई राहुल गांधी से बातचीत के बाद वह नीचे उतर गईं। कुछ देर ही में कांग्रेस के ये दोनों नेता अपराह्न संसद मार्ग की तरफ खुलने वाले आकाशवाणी भवन के स्वागत कक्ष वाले प्रवेश द्वार की ओर तेजी से बढ़े और अंदर दाखिल हो गए।

End of Feed