INDIA Alliance Maharally Live Update: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में मल्लिकार्जुन खरगे बोलो- PM मोदी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते

INDIA Alliance Maharally Live Update: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली हुई शुरू

INDIA Alliance Maharally Live Update: दिल्ली के रामलीला मैदान पर विपक्षी दलों की महारैली शुरू हो गई है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उद्धव, अखिलेश, तेजस्वी समेत कई दिग्गज दिल्ली में एक मंच पर जुटे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के आह्वान पर रविवार को इंडिया गठबंधन की हो रही महारैली में बड़ी संख्या लोग पहुंचे हैं। महारैली सफल रही तो गठबंधन के प्रत्याशियों को इससे ताकत मिलेगी। खासकर दिल्ली पर महारैली की सफलता का असर ज्यादा पड़ेगा। इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए है।

INDIA Alliance Maharally Live Update

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के नेता गरजे

पीएम मोदी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते: मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष की महारैली में कहा कि इतने सारे पार्टी नेता यहां क्यों बैठे हैं? वे सभी यहां हैं- इस देश, इसके संविधान और इसके लोगों को बचाने के लिए आये है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र नहीं चाहते, वह तानाशाही में विश्वास करते हैं। खरगे ने कहा कि अगर बीजेपी ने संविधान का मसौदा तैयार किया होता, तो उन्होंने महिलाओं को वोट देने की अनुमति नहीं दी होती। लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर वयस्क मताधिकार लेकर आए, जिससे सभी को वोट देने का अधिकार मिल गया, चाहे वह महिला हो या पुरुष

End of Feed