'भारतीय हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की न करें यात्रा...' विदेश मंत्रालय ने नई एडवाइजरी की जारी

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार (23 अप्रैल) को एक नई एडवाइजरी जारी करके नागरिकों से कहा कि वे हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की यात्रा न करें।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार (23 अप्रैल) को एक नई एडवाइजरी जारी करके नागरिकों से कहा कि वे हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की यात्रा न करें। यह कदम तब उठाया गया जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संघर्ष-विराम (Ceasefire) की अवधि बढ़ाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच उड़ानें फिर से शुरू हो गईं।

FLIGHT

प्रतीकात्मक फोटो

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइज़री में कहा, 'भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानें शुरू होने की खबरों को देखते हुए, और पिछली एडवाइजरी को जारी रखते हुए, भारतीय नागरिकों को सख़्ती से सलाह दी जाती है कि वे हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की यात्रा न करें।'

इस एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्रीय अनिश्चितताओं का असर उड़ानों पर पड़ सकता है, जिससे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो सकती हैं।

End of Feed