रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने की कोशिश, माला पहनाने के बाद युवक ने की हरकत, देखें Video

मौर्य का स्वागत करने पहुंचे युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई फिर उन्हें पीछे से थप्पड़ मारने का प्रयास किया। इस पर मौर्य ने जब शोर मचाया तो कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इस घटना के बाद वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Swami Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर रायबरेली में बुधवार को हमले की कोशिश हुई। एक युवक ने उन्हें पीछे से थप्पड़ मारने का प्रयास किया। मौर्य का स्वागत करने पहुंचे युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई फिर उन्हें पीछे से थप्पड़ मारने का प्रयास किया। इस पर मौर्य ने जब शोर मचाया तो कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इस घटना के बाद वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

swami p maurya

रायबरेली में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे मौर्य। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

रायबरेली के सिविल लाइंस इलाके की घटना

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइंस इलाके में पहुंचे थे। दौरे के दौरान, जब समर्थक उनका स्वागत माला पहनाकर कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पीछे से हमला करने की कोशिश की और उनके सिर पर थप्पड़ मार दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में तैनात गार्डों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमलावरों की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed