'योगी-मोदी' की अहम मुलाकात..'2024' की रणनीति पर क्या हुई बात ?-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 5, 2023, 09:11 PM IST

cm yogi pm modi meeting: 21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है ऐसा कहा जा रहा है और ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Yogi Adityanath) मंगलवार यानी 5 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की, सीएम योगी आदित्यनाथ की ये मुलाकात इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसका संबंध अयोध्या में राममंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन से है।

CM YOGI PM MODI MEETING

21 से 23 जनवरी 2024 के बीच राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है ऐसा कहा जा रहा है

बताते हैं दोनों के बीच इस अहम विषय पर चर्चा हुई है, गौर हो कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली की बैठक अहम मानी जा रही है क्योंकि लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed