उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार, तो दक्षिण में राहत भरी बारिश, IMD ने दिया मानसून पर लेटेस्ट अपडेट

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर से बंगाल की दक्षिणी खाड़ी की ओर बढ़ गया है। जानिए लेटेस्ट अपडेट।

IMD Monsoon Updates: एक तरफ जहां उत्तर भारत में में पड़ रही प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। केरल, आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश ने राहत दिलाई है। दिल्ली-यूपी-राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। इन सबके बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है।

End of Feed