देर से ही सही Monsoon ने दी दस्तक, IMD ने की मानसून के केरल पहुंचने की घोषणा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 8, 2023, 03:14 PM IST

मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के कुछ दिनों की देरी से केरल पहुंचने का अनुमान जताया था। देर से ही सही मानसून का केरल पहुंचना राहत भरी खबर है।

Monsoon: देर से ही सही, मानसून ने आखिर देश में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की है। बता दें कि इस बार मानसून देरी से भारत पहुंचा है और सबसे पहले मानसून केरल में ही पहुंचता है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके कुछ दिनों की देरी से पहुंचने का अनुमान जताया था।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने अपने सामान्य समय से एक सप्ताह की देरी के बाद गुरुवार को भारत में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है। मौसम विज्ञानियों ने इससे पहले कहा था कि चक्रवात बिपरजॉय मॉनसून को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत मामूली होगी। आईएमडी ने ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज आठ जून को केरल पहुंच गया।

End of Feed