IMA Passing Out Parade: ACA निश्कल द्विवेदी को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’, 491 कैडेट बने सेना के अफसर

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में 491 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए। परेड की समीक्षा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। ऑटम टर्म 2025 की इस परेड में 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स सहित कुल 525 अधिकारी कैडेट्स शामिल हुए। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ACA निश्कल द्विवेदी को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

IMA Passing Out Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कड़ी सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 491 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में अफसर के रूप में कमीशन हुए। इस ऐतिहासिक परेड की समीक्षा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उनके साथ कैडेट्स के परिजन और कई विशेष अतिथि भी मौजूद रहे।

ima passing out parade

गुरुवार को IMA में कमांडेंट परेड के दौरान अधिकारी कैडेट अपनी पासिंग आउट परेड से पहले मार्च करते हुए (चित्र साभार: PTI)

ड्रिल स्क्वायर में दिखा सैन्य अनुशासन

परेड अकादमी के प्रतिष्ठित ड्रिल स्क्वायर में चैटवुड बिल्डिंग के सामने आयोजित की गई। ऑटम टर्म 2025 की इस पासिंग आउट परेड में भारत के अलावा 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कुल 525 अधिकारी कैडेट्स विभिन्न कोर्स से इस परेड में शामिल हुए। इस बैच में 157वां रेगुलर कोर्स, 46वां टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वां स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े कैडेट्स शामिल थे।

End of Feed