'बेटे को न्याय मिलने तक आजाद मैदान में जारी रहेगा अनशन', IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर पिता का ऐलान

IIT Bombay Student Suicide: IIT बॉम्बे के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में उनके पिता रवींद्र वाकोडे ने सोमवार से मुंबई के आजाद मैदान में बेमियादी धरना और अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। परिवार ने संस्थान में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है।

IIT Bombay Student Suicide: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई अब और तेज हो गई है। मृतक छात्र के पिता रवींद्र वाकोडे ने सोमवार से मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बेमियादी धरना प्रदर्शन और अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती, वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

IIT Bombay student suicide

IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला (फाइल फोटो)

एएनआई के मुताबिक एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बातचीत में रवींद्र वाकोडे ने भावुक होते हुए कहा, "मुझे गिरफ्तार होने की भी परवाह नहीं है। मेरे बेटे को संवैधानिक तरीके से न्याय मिलना चाहिए। यह छत्रपति शिवाजी महाराज, फुले, शाहू और डॉ. आंबेडकर की पावन भूमि है, और मैं अपने हक व इंसाफ की लड़ाई आजाद मैदान में बैठकर जारी रखूंगा।" इससे पहले भी गुरुवार को उनके परिजनों ने आजाद मैदान में भूख हड़ताल की थी।

End of Feed