लोकतंत्र खतरे में: सियासी संग्राम के बीच भारत लौटे राहुल बोले, अगर मुझे संसद में बोलने का मौका दिया गया तो...

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 16, 2023, 01:57 PM IST

लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर को लेकर राहुल गांधी भाजपा और मोदी सरकार के निशाने पर हैं। इसे लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है।

Rahul Gandhi In Parliament: संसद में मचे घमासान के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार (15 मार्च) को भारत लौट आए। आज वह संसद भी पहुंचे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य सांसदों के साथ सेंट्रल हॉल में नजर आए। संसद से बाहर निकलते हुए राहुल ने ब्रिटेन में अपने बयान को लेकर कहा कि अगर मुझे संसद में बोलने का मौका दिया जाता है तो मैं अपने विचार सामने रखूंगा।

Rahul Gandhi in parliament

संसद के सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी

राहुल गांधी भाजपा और सरकार के निशाने पर

बता दें कि लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर को लेकर राहुल गांधी भाजपा और मोदी सरकार के निशाने पर हैं। इसे लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है और भाजपा लगातार उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। इसी हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही रोजाना बाधित हो रही है।

End of Feed