भारत का एक पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है, PAK को बचाकर आपको क्या मिलेगा? अमित शाह ने लोकसभा में चिदंबरम को घेरा

शाह ने कहा, चिदंबरम जी ने सवाल उठाया था कि क्या सबूत है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, ये सवाल तब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?

Amit Shah Questions Chidambaram: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान आज गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल वे (कांग्रेस) हमसे पूछ रहे थे कि आतंकवादी कहां से आए और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। बेशक, यह हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम सत्ता में हैं। कल पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया था कि क्या सबूत है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पाकिस्तान को बचाकर उन्हें क्या मिलेगा। जब वह ऐसा कहते हैं, तो इसका मतलब है कि वे पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं।

shah in LS

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में अमित शाह का बयान (ANI)

चिदंबरम जी ने मांगा था सबूत

शाह ने कहा, चिदंबरम जी ने सवाल उठाया था कि क्या सबूत है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, ये सवाल तब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा? चिदंबरम जी को कहना चाहता हूं कि हमारे पास प्रूफ है, सदन के सामने रखना चाहता हूं। हमारे पास उनके पाकिस्तानी वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं, राइफल है, पाक की चॉकलेट हैं। ये कहते हैं कि वो पाकिस्तानी नहीं थे, इसका मतलब भारत का एक पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है।

End of Feed