'खुशनसीब हूं कि बच गया, सब कुछ अचानक हुआ', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले-यूपी के पूर्व मंत्री प्रजापति

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने कहा कि 'वह सौभाग्यशाली हैं कि इस हमले में बच गए। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।' बता दें कि जेल के एक सफाई कर्मचारी ने प्रजापति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए।

Gayatri Prajapati : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने मंगलवार को जेल में अपने ऊपर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमलावर दुर्दांत अपराधी है। उसका नाम बिस्वास है। वह जेल में काफी समय से बंद है। पूर्व मंत्री ने कहा कि 'वह सौभाग्यशाली हैं कि इस हमले में बच गए। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।' बता दें कि जेल के एक सफाई कर्मचारी ने प्रजापति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए।

Gayatri Prajapati

जेल में दूसरे बंदी ने प्रजापति पर किया हमला।

इलाज के लिए प्रजापति को लाया गया केजीएमयू अस्पताल

पूर्व मंत्री को जिला जेल अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर तैनात एक बंदी के साथ कहासुनी के बाद हुई झड़प में चोट लगने पर केजीएमयू अस्पताल लाया गया। सफाई ड्यूटी पर तैनात बंदी गुस्से में आ गया और उसने अलमारी के स्लाइडिंग हिस्से से गायत्री प्रजापति पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्हें तुरंत आवश्यक उपचार दिया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति केजीएमयू अस्पताल पहुंचीं।

End of Feed