West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में BJP को लेकर प्रशांत किशोर के दावे में कितना दम है?- Video

Prashant Kishor on West Bengal Politics चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है, उन्होंने बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत की बात कही है, प्रशांत किशोर ने टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बातचीत में यह दावा किया किया।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से जुड़े विवाद इन दिनों खूब चर्चा में रहा, विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की तस्वीरें सामने आईं तो देशभर के लोगों में आक्रोश भर गया था, आरोप है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने न केवल यहां की लोगों की जमीनें जबरन हड़प लीं, बल्कि महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न भी किया। इसी प्रदर्शन का परिणाम था कि संदेशखाली के कथित ताकतवर नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के लिए एक अहम मोड़ लेकर आया।

Prashant Kishore on West Bengal

चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर

जबरन जमीन पर कब्जे और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हल्ला बोला और इसे बड़ा मुद्दा बनाया, वहीं नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पर ममता के विरोध को लेकर भी बीजेपी उन पर हमलावर है, इन दोनों मुद्दों पर बीजेपी के आक्रमक तेवर और उसकी रणनीति को देखते हुए चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है, उन्होंने बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत की बात कही है, प्रशांत किशोर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' की ग्रुप एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बातचीत में यह दावा किया किया कि बंगाल में बीजेपी बेहतर स्थिति में है, उन्होंने यह कहा कि 'मैं बंगाल में अभी जमीन पर नहीं हूं लेकिन संदेशखाली जैसे मुद्दे आते हैं तो जो सत्ता में बैठे हैं, उन्हें उसका नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन संदेशखाली या उसके बिना भी बीजेपी बंगाल में बेहतर स्थिति में है, दिल्ली में बैठे कई लोगों को लगता है कि बीजेपी बंगाल में खत्म हो गई है, बीजेपी आज भी वहां मजबूत पॉलिटिकल ताकत है और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी से टीएमसी की मुश्किलें बढ़ेंगी, मुझे लगता है कि लोकसभा में बीजेपी को बहुत अच्छे नंबर आ सकते हैं'

End of Feed