आज राज्यसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, जयशंकर और सदन के नेता जेपी नड्डा; ऑपरेशन सिंदूर पर देंगे जानकारी

Rajya Sabha: मानसून सत्र के 8वें दिन राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राज्यसभा के नेता जेपी. नड्डा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे। बहस की शुरुआत जयशंकर करेंगे। सूत्र के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर दोपहर 1 बजे राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू करने के लिए बोलेंगे जिसके बाद जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे बोलेंगे।

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राज्यसभा के नेता जेपी. नड्डा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे। बहस की शुरुआत जयशंकर करेंगे। वहीं, चर्चा का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से हो सकता है। एक सरकारी सूत्र के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं। इस दौरान भी ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हो सकती है। सूत्र के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर दोपहर 1 बजे राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू करने के लिए बोलेंगे जिसके बाद जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे बोलेंगे।

Monsoon Session

गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर और सदन के नेता जेपी नड्डा आज राज्यसभा को संबोधित करेंगे (ANI)

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमित शाह ने लोकसभा को किया था संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में मंगलवार को बहस शुरू हुई जबकि लोकसभा में सोमवार को इस पर चर्चा हुई। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित किया जिसमें भारत के कूटनीतिक प्रयासों को रेखांकित किया और विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। हमले के बाद भारत के दृष्टिकोण पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारतीय कूटनीति का केन्द्र बिन्दु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद है। उन्होंने कहा कि हमारी कूटनीति का केंद्र बिंदु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद था। हमारे लिए चुनौती यह थी कि इस समय पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का सदस्य है और हम (भारत) उस समय इसका सदस्य नहीं हैं।

End of Feed