गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को दी सलाह- 'हलाल नहीं, बल्कि झटके का मांस खाएं'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 11:59 PM IST

Giriraj Singh Advise Hindu: गिरिराज सिंह ने सलाह देते हुए कहा कि हिंदू हलाल नहीं, बल्कि झटके का मांस खाएं। कुछ हफ्ते पहले, सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उन खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिन पर "हलाल" लेबल लगा हो।

Giriraj Singh On Halal Meat: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ 'झटके' का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' भ्रष्ट नहीं करेंगे।

Giriraj Singh On Halal Meat

हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए- गिरिराज सिंह।

हलाल मांस का सेवन न करें हिंदू- गिरिराज सिंह

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।' उन्होंने कहा, '(जानवर को वध करने का) हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) 'बलि' देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।' उन्होंने ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत बताई जहां पशु का वध झटके के जरिए हो और केवल झटका मांस बेचने वाली दुकानें हों।

End of Feed