Hindi Samachar 22 दिसंबर: कोरोना को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, आईपीएल 2023 नीलामी की तारीख

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 22, 2022, 08:49 PM IST

Hindi Samachar 22 December: PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर जोर दिया है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना वाले पत्र पर अब राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है, आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

Hindi Samachar 22 December: चीन में कोरोना का प्रकोप देखने के बाद भारत में विपक्ष की पार्टियां सरकार से पड़ोसी देश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रही है लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। कोरोना एक बार फिर चीन से फैल रहा है। तीन साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिस दंभ से यह दावा कर रहे थे कि उन्होंने कोरोना को काबू कर लिया है, पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

News Wrap of 22 Dec 2022

आज की प्रमुख और अहम खबरें

Corona Update: PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, टेस्टिंग बढ़ाने और निगरानी पर दिया जोर

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर-

भारत जोड़ो यात्रा पर रार जारी, मंडाविया के पत्र पर भड़के राहुल गांधी; बोले- कोरोना के नाम पर बना रहे बहाना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना वाले पत्र पर अब राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है, लेकिन ये यात्रा कश्मीर जाकर ही रुकेगी। राहुल गांधी ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर-

End of Feed