Hindi Samachar 19 October: कांग्रेस पार्टी को करीब तीन साल बाद अपना स्थायी अध्यक्ष मिल गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराया। इस पद के लिए गत सोमवार को वोट डाले गए थे। बुधवार को आए चुनाव नतीजों में खड़गे को 7897 वोट और शशि थरूर को 1072 वोट मिले। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में कहा कि खड़गे का अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी नगर में डिफेंस एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया। उद्घाटन के इस मौके पर पीएम ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ते कदम एवं उसकी उपलब्धियों का जिक्र किया। डिफेंस एक्सपो में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तकनीक पर आज पूरी दुनिया भरोसा कर रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि तीनों सेनाओं ने अपनी क्षमताओं को साबित किया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
Hindi Samachar 19 अक्टूबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें।
