Hindi Samachar 16 November 2022: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा है कि जैसे ही किसान की फसल को बेचने का समय आता है वैसे ही हिंदुस्तान की सरकार एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट पॉलिसी को बदलकर किसान का जो दाम होता है उसे गिरा देती है। इनका (बीजेपी) लक्ष्य जो देश की रीड की हड्डी है, जो देश को भोजन देता है उसकी रीड की हड्डी को तोड़ने का है। इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में कहा कि ट्रेनों में पशु हादसों को रोकने के लिए बाउंड्री वॉल के नए डिजाइन को मंजूरी दी गई है। यह नई बाउंड्री वॉल अगले पांच-छह महीनों में स्थापित की जाएगी। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
इंडोनेशिया के खुबसूरत शहर बाली में दो दिनों तक चले जी-20 सम्मेलन में भारत की धमक साफ महसूस की गई। दुनिया के विकसित एवं विकासशील देशों के इस संगठन में राष्ट्राध्यक्षों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जो केमेस्ट्री सामने आई उससे साफ संकेत मिला कि भारत के प्रति पुराना रवैया बदल चुका है और वैश्विक मुद्दों पर भारतीय रुख एवं नजरिए को गंभीरता से लिया जाने लगा है। जी-20 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अगले सम्मेलन का खाका खींचते हुए कहा कि यह समिट समावेशी, आकांक्षा से युक्त, निर्णयकारी एवं नतीजे को प्राप्त करने वाला होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा अगले साल प्रयास होगा कि जी-20 एक समावेशी कार्ययोजना को गति प्रदान करने में एक प्रमुख कारक बने।
श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस मतृका के लाश के 13 टुकड़े बुधवार तक बरामद कर चुकी है। अब वह आरोपी और लड़की के लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ कराना चाहती है। पुलिस ने इसके साथ ही यह भी बताया कि पूनावाला के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं था।बुधवार (16 नवंबर, 2022) को समाचार एजेंसी को सीनियर अफसर ने बताया कि पुलिस साउथ दिल्ली के छतरपुर के जंगल में कथित हत्यारे और लाश के 35 टुकड़ों को फेंकने के आरोपी का ‘नार्को टेस्ट’ कराना चाहती है। फिलहाल पुलिस को अदालत से अनुमति नहीं मिली है।
गुजरात विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। और भाजपा (BJP) अपने 27 साल के रिकॉर्ड को बरकार रखने की जी तोड़ कोशिश रही है। करीब तीन दशकों से गुजरात में एक छत्र राज करने वाली भाजपा को, 2017 में एक बड़ा झटका लगा था। उस साल भाजपा भले ही फिर से सत्ता में वापसी कर गई थी, लेकिन उसे उन दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। जिसे भाजपा कभी हारना नहीं चाहती है। असल में पिछले चुनाव में भाजपा ऊंझा (Unjha) और मनसा (Mansa) सीट हार गई थी। ऊंझा सीट के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का (Narendra Modi) गांव वडनगर आता है, वहीं अमित शाह (Amit Shah) का गांव मानसा, मानसा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में भाजपा के लिए इन दोनों सीटों पर इस बार जीत प्रतिष्ठा का सवाल है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन वाले उत्तराखंड (Uttarakhand) में धर्मांतरण पर बड़ा फैसला हुआ है। सूबे में अब जबरन मजहब बदलवाने से जुड़े मामले में 10 साल की सजा होगी। यह फैसला बुधवार (16 नवंबर, 2022) को उत्तराखंड की कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में हुआ।बैठक के दौरान सूबे के धर्मांतरण कानून में भी कड़े संशोधन कर दिए गए। जबरन धर्म परिवर्तन अब इस पहाड़ी राज्य में संज्ञेय अपराध (Cognizable Offence) माना जाएगा। एन कानून में 10 साल की सजा का भी प्रावधान किया गया है, जबकि जबरन धर्मांतरण और 'लव जिहाद' को बैन कर दिया जाएगा।
अक्टूबर में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद, मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के सामने पहली चुनौती खड़ी हो गई है। अध्यक्ष चुनाव की वजह से राजस्थान में दबी आग ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Makan) ने राजस्थान के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर राजस्थान में काम नही करने की इच्छा जताई है। माकन ने अपने लेटर में 25 सितंबर की घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह विधायकों की इस घटना से आहत हैं और वह इस माहौल में वहां काम नहीं कर सकते। माकन साल 2020 में राजस्थान के प्रभारी बनाए गए थे।
दुनिया की आबादी 800 करोड़ पहुंच गई है। अभी तक की सबसे अधिक आबादी वाली दुनिया में भी कुछ दुर्लभ चीजें ऐसी हैं, जो बेहद कम लोगों को प्रकृति के तरफ से मिली हैं। ऐसा ही एक ब्लड ग्रुप , गोल्डेन ब्लड ग्रुप है। जो दुनिया में केवल 43 लोगों के पास है। उससे भी आश्चर्य की बात है केवल 9 लोग ऐसे हैं, जो इस ब्लड ग्रुप को डोनेट करने के लिए एक्टिव हैं। ऐसे में इस ब्लड ग्रुप को कई उप नाम भी मिल चुके हैं। दुर्लभ होने की वजह से इसे गोल्डेन ब्लड ग्रुप कहा जाता है। वहीं इसे देवी-देवताओं का खून भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि क्या होता है गोल्डेन ब्लड ग्रुप।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने क्रिकेटर के रूप में जबर्दस्त प्रगति की है और उनमें बेजोड़ क्षमता है लेकिन महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ तुलना करने से उस पर दबाव बनेगा। भारत के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान प्रभावित किया जहां भारत को अंतत: चैंपियन बने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
