Hindi Samachar 12 November 2022: दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बिंदु बन गया भारत- बोले PM; शीत सत्र में गायब रह सकते हैं राहुल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 07:23 PM IST

Hindi Samachar 12 November 2022: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव में सौ वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदान के उत्साह में तापमान में गिरावट और बढ़ती आयु के बावजूद कमी नजर नहीं आयी तथा चांबा के चुराह मे 105 वर्षीय नारो देवी तथा शिमला में 103 वर्षीय सरदार प्यार सिंह जैसे कई शतायु लोग वोट डालने पहुंचे।

Hindi Samachar 12 November 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की उम्मीदों का केन्द्र बिन्दु बन गया है क्योंकि ‘‘हम विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं।’’ इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चलते संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि आगामी दशक प्रौद्योगिकी का होगा और ‘‘यह (प्रौद्योगिकी) हमें आगे ले जाने वाली है।’’ उधर, प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी निर्णयकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कानून उत्पीड़न का औजार नहीं बने, बल्कि न्याय का जरिया बना रहे। पढ़ें, आज की बड़ी खबरें:

news wrap

Hindi Samachar 12 November 2022: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से समाचार एजेंसी पीटीआई को दी गई। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी थी। मुख्यमंत्री ठाकुर ने मंडी में एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया था, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उन्हें ‘‘सबसे बड़ा हिंदू विरोधी’’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चाहे गौतम हों या आप की गुजरात इकाई के नेता गोपाल इटालिया, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ उनके शब्द केजरीवाल की "जहरीली" मानसिकता को दर्शाते हैं।

End of Feed