दूसरी बार असम सीएम पद संभाल हिमंता सरमा रचेंगे इतिहास, 12 मई को सुबह 11.40 बजे लेंगे शपथ

Assam CM Oath: 11 मई को जे. पी. नड्डा ने ऐलान किया कि हिमंत बिस्वा सरमा को असम में एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिससे उनके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Himanta Biswa Sarma: असम में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 10 मई को एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। अब इंतजार है शपथ ग्रहण समारोह का जिसमें हिमंता सीएम बद की शपथ लेंगे। आज असम सरकार के मुख्य सचिव ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। हिमंता 12 मई को शपथ लेंगे।

12 मई को शपथ ग्रहण समारोह

मुख्य सचिव ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, असम के माननीय राज्यपाल की ओर से मुझे असम के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का आदेश जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, असम के राज्यपाल ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। नामित मुख्यमंत्री डॉ. सरमा 12 मई 2026 को सुबह 11:40 बजे पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान, खानापारा, गुवाहाटी में शपथ ग्रहण करेंगे।

End of Feed