Himanta Biswa Sarma Exclusive Interview: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले हिमंता बिस्वा सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस पर कटाक्ष किया और खुद के कांग्रेस में होने पर अफसोस जाहिर किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर हिमंता बिस्वा सरमा का खास इंटरव्यू।
शाहबानो वाली पार्टी में 22 साल कैसे रहे हिमंता?
टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में असम के सीएम सरमा ने कहा कि 'मुझे इस बात का अफ़सोस है कि मैंने अपने जीवन के 22 साल गांधी परिवार के लिए खर्च कर दिए।' उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत पर दिए इंटरव्यू में 'ED, CBI जैसे प्रशासनिक विभाग सिर्फ विपक्ष को समन भेजते हैं?' सवाल का भी दवाब दिया। हिमंता ने कहा कि 'राजनीतिक दलों को ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों पर बात नहीं करनी चाहिए।' उन्होंने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें केजरीवाल के सहयोगी मोदी पर केजरीवाल से डरे होने का आरोप लगा रहे हैं।
'400 पार' के टारगेट को कैसे पूरा करेगी BJP?
हिमंता ने बताया कि '400 पार' के टारगेट को कैसे पूरा करेगी BJP? उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने एजेंडे और PM मोदी के काम के साथ 400 पार करेगी। उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस में रहने और BJP में आने तक क्या बदलाव हुआ। हिमंता ने कहा कि 'मैंने मां के कोख से जन्म लिया है तो मां को सम्मान देना असम में मेरी जिम्मेदारी है।'
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हिमंता का करारा प्रहार
हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की, जो मैसेज होना चाहिए वो नहीं हुआ। असम में सड़क पर बैठ गए, यूपी में जब रिपोर्टर ने सवाल किया तो उन्होंने उससे उसकी कास्ट पूछ ली। जो 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा था, वो भारत तोड़ो अन्याय यात्रा में बदल गया है।'
राहुल गांधी के बॉडी डबल पर कैसे हुआ खुलासा?
राहुल गांधी को हिमंता ने क्यों कहा था सद्दाम?
सीएम हिमंता ने राहुल से पूछा कि राहुल गांधी को ज्ञान कम है, हिंदू होते तो रामलला के मंदिर में नहीं जाते क्या? सीएम हिमंता ने असम में कांग्रेस नेताओं को धमकाने और खरीदने के आरोप पर भी मजेदार जवाब दिया।
पब्लिक मंच पर असम के सीएम ने बड़ा दावा किया और कहा कि 'सबसे ज्यादा पीड़ित मुसलमान का बच्चा है। ओवैसी कहते हैं कि बच्चे और शादी, तीन बीवी ये हमारा कंसर्न है, लेकिन हमारा संविधान और सरकार है वो सबका है। यदि एक 11 साल की बच्ची मां बन जाए, तो उस राज्य के मुख्यमंत्री कैसे रह सकते हैं। हमने चाइल्ड मैरिज बंद किया, हमने सिर्फ मुसलमान नहीं, बल्कि राज्य की सारी बेटियों को शिक्षा देने का निर्णय लिया। एक पति की एक समय एक ही पत्नी होनी चाहिए।'
