
हिंदी समाचार, 24 मार्च 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची, कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों को मिला टिकट
हिंदी न्यूज़ 24 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: भाजपा ने अपनी 5वीं सूची में कुल 111 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 19 उम्मीदवार, तेलंगाना से 2, सिक्किम से 1, राजस्थान से 7, ओडिशा से 18, मिजोरम से 1, महाराष्ट्र से 3, केरल से 4, कर्नाटक से 4, झारखंड से 3, हिमाचल प्रदेश से 2, हरियाणा से 4, गुजरात से 6, गोवा से 1, बिहार से 17 और आंध्र प्रदेश से 6 उम्मीदवारों के नाम इस सूची में शामिल हैं।भाजपा ने अपनी 5वीं सूची में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और टीवी एक्टर अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया तो वहीं गोविल को यूपी के मेरठ से मैदान में उतारा है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की हर खबर के अपडेट्स...
IPL 2024 RR vs LSG Match Score Live Updates