देश

Himachal Pradesh से लैंडस्लाइड की हैरान करने वाली तस्वीरें , देखिए पूरा पहाड़ कैसे चंद सेकेंड में सड़क पर आया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 26, 2023, 08:27 AM IST

हिमाचल के जिला चंबा के भरमौर में खड़ामुख- होली स्टेट हाईवे शनिवार को भारी लैंडस्लाइड होने के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार खड़ामुख होली के बीच झिरडू मोड़ पर एकाएक भारी लैंडस्लाइड आ गया।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला चंबा (Chamba) से लैंडस्लाइड (Landslide) की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। देखते ही देखते पहाड़ का एक हिस्सा नीचे सड़क पर आ गिरता है और चारों तरफ धूल का गुबार फैल जाता है। कुछ लोग इस लैंडस्लाइड को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। भरमौर (Bharmour) में हुए इस लैंडस्लाइड के चलते खड़ामुख- होली स्टेट हाईवे (Khadamukh Holi State Highway) पर मलबा जमा हो गया जिसके चलते दोनों तरफ से आवाजाई बंद हो गई।

वीडियो आया सामने

लैंडस्लाइड का जो वीडियो सामने आया है उसमें सड़क पर मलबा ही मलबा नजर आ रहा है जिसे जेसीबी की मदद से हटाने की कोशिश की जा रही है। सड़क के दोनों तरफ लोग मलबा हटने का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे बड़ी बड़ी चट्टानें लैंडस्लाइड के बाद नीचे आ गिरी है। गनीमत रही कि जिस वक्त लैंडस्लाइड हुआ उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।आवाजाही बंद होने से आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायतों का संपर्क कटा

भारी लैंडस्लाइड के चलते खड़ा मुख होली मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो गई है।प्रशासन द्वारा फिलहाल मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जिस प्रकार का मलबा सड़क पर गिरा है उससे साफ दिख रहा है कि इसे हटाने में कुछ समय तो जरूर लगेगा। सड़क मार्ग पर मलबा आने से एक दर्जन से अधिक पंचायतों का शेष भारत से संपर्क कट गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article