Himachal Pradesh में हाहाकार! 'जल प्रहार' में गईं 54 की जान, 300 फंसे; चार हजार करोड़ का हुआ नुकसान

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 21, 2023, 12:53 PM IST

Himachal Pradesh Rains and Flash Floods: इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पीएमओ ने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं।’’

Himachal Pradesh Rains and Flash Floods: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सोमवार (10 जुलाई, 2023) को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का कहर देखने को मिला। शाम तक (खबर लिखे जाने तक) बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं के चलते कम से कम 54 लोगों की जान जा चुकी थी और 92 लोग घायल बताए गए। पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि भूस्खलन के चलते चार और लोगों की मौत हुई है, जबकि कालका-शिमला राजमार्ग (शिमला शहर से लगभग 16 किमी दूर शोघी के पास) बाधित हो गया। उफान पर नदियों के बीच कई जगह पहाड़ दरके और चट्टानें टूटकर नीचे आईं। यही वजह है कि कई रूट्स प्रभावित हुए।

himachal pradesh flash floods

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सूबे ने पिछले 50 साल में ऐसी भारी बारिश नहीं देखी है।

End of Feed