विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता, कहा- आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 04:20 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: बिक्रम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को जसवां प्रागपुर से नामांकन दाखिल किया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं विपक्ष राम रहीम को दी गई पैरोल के समय पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ये हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता
  2. बीजेपी नेता ने राम रहीम से मांगा आशीर्वाद
  3. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है विधानसभा चुनाव

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 नवंबर को विधानसभा का चुनाव है और सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में लगे हैं। इसी बीच गुरुवार को रेप और हत्या के दोषी राम रहीम (Ram Rahim) को मिली पैरोल पर विपक्ष के भारी विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) उनके सत्संग (Satsang) में शामिल हुए। वहीं एक वीडियो में बिक्रम ठाकुर को उनका आशीर्वाद लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

himachal pradesh assembly elections

राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता।

राम रहीम के सत्संग में पहुंचे हिमाचल बीजेपी के नेता बिक्रम ठाकुर

इस दौरान बीजेपी नेता को ये कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि मैं एक मंत्री और विधायक हूं, मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह से आप पंजाब और हरियाणा में नेक काम कर रहे हैं, उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मैं चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग जो आपको बहुत प्यार करते हैं, इसे जारी रखें। मुझे आशा है कि हमें आपका आशीर्वाद मिलेगा।

End of Feed