Cold Wave: भयंकर ठंड की चपेट में North India, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य से नीचे; ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक पर असर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2023, 10:02 PM IST

Cold Wave: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में सप्ताहांत में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है और श्रीनगर में वाहन चालकों के लिए एक सलाह जारी की गई है।

Cold Wave: उत्तर भारत भयंकर ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा दिया है। कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी दिख रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में घना कुहरा देखने को मिल रहा है। कुहासे के कारण ट्रेन से लेकर हवाई सेवा तक पर असर पड़ा है।

End of Feed