बारिश का कहर: महज 3 सेकंड में मकान नदी के बहाव में बह गया, हैरान कर देगा Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 11, 2023, 10:30 PM IST

उत्तराखण्ड के धारचूला में नदी के तेज बहाव में एक मकान बह गया। इसके अलावा नदी किनारे की जमीन भी भूकटाव के कारण भूस्खलन की भेंट चढ़ गई।

उत्तराखंड के कई जिलों में जहां बारिश से नदिया उफान पर हैं, पिथौरागढ़ के धारचूला में नदी में अचानक इतना पानी बढ़ गया कि यहां खोतीला में नदी किनारा बना एक मकान केवल तीन सेकंड के अंदर ही नदी के बहाव में बह गया, इस घटना का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के खोतिला गांव में काली नदी में पानी की अत्यधिक मात्रा होने से कारण भूकटाव होने लगा है। इस भूकटाव के चलते काली नदी किनारे बसा एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ताश के पत्तों की तरह बह गया।

End of Feed