क्या सचमुच खतरे में है हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार? जानें JJP का प्लान; समझें सारा गुणा-गणित

Haryana Politics: क्या हरियाणा की सियासत में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि नायब सिंह सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। अब सभी की निगाहें जजपा के दुष्यंत चौटाला पर टिकी हुई हैं, नंबर गेम ने फिलहाल भाजपा की चिंता बढ़ा रखी है। आपको हालिया समीकरण समझाते हैं।

Political News: हरियाणा में भाजपा की सरकार खतरे में है! ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि विधानसभा का नंबर गेम इस बात की गवाही दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस ने मोर्चा खोल लिया है और इसके लिए कोशिशें भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में इस वक्त सभी की निगाहें राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर टिकी हुई हैं। ऐसे सियासी हालात में उनका रुख सबसे ज्यादा मायने रखता है। हरियाणा सरकार का समीकरण ऐसे हैं कि एक-एक विधायक की भूमिका अहम हो चुकी है। क्या अब दुष्यंत चौटाला 'तुरुप का इक्का' साबित होने वाले हैं, आपको समझाते हैं।

Haryana Politics

भूपेंद्र हुड्डा, दुष्यंत चौटाला और नायब सैनी।

सैनी सरकार को गिराएंगे दुष्यंत चौटाला?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भले ही ये दावे कर रहे हैं कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन आंकड़ों से ये समझना आसान हो जाता है कि भाजपा की टेंशन इन दिनों सातवें आसमान पर होगी। वजह सबके सामने आ चुकी है, और सबसे बड़ी टेंशन तो इस बात की है कि भाजपा के साथ कल तक जो दुष्यंत चौटाला सरकार में शामिल थे, वो अब कांग्रेस से साथ जाने पर भी विचार करने लगे हैं। मतलब साफ है, हरियाणा के हालात ऐसे हो चुके हैं कि यहां एक विधायक सरकार गिरा सरकार है और एक विधायक सरकार बचा भी सकता है। आपको पहले ये बताते हैं कि आखिर जजपा का क्या प्लान है।

End of Feed