हरियाणा के फतेहाबाद में साइकिल सवार डीएसपी चंद्रपाल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है, गौर हो कि साइकिल पर सवार होकर वो हिसार अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
साइकिल टूटी हालत में सड़क किनारे मिली
एक्सीडेंट के बाद उनकी साइकिल टूटी हालत में सड़क किनारे मिली और उनका सामान भी पास में ही बिखरा था, घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
गाड़ी चालक मौके से फरार
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक मौके से फरार हो गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, बताते हैं कि डीएसपी चंद्रपाल साइकिलिंग के बेहद शौकीन थे वो रोजाना कई किलोमीटर तक साइकिलिंग करते थे, आज भी बताते हैं कि डीएसपी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पुल के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से वह सिर के बल सड़क पर गिरे, जिससे मुंह और सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
