'शव भेजने में अत्यंत पेशेवर तरीका अपनाया', AI प्लेन हादसे के बाद गलत पार्थिव शरीर ब्रिटेन भेजने की रिपोर्ट पर MEA का जवाब

डेली मेल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों को कथित रूप से गलत शव भेजे गए। ऐसा शवों की गलत पहचान की वजह से हुआ। यह मामला तब सामने आया जब ब्रिटेन में मृत्यु समीक्षक डॉक्टर फिओना विलकॉक्स ने भेजे गए शवों के डीएनए की मिलान पीड़ित परिवारों से की।

AI PLane crash : एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों की जगह उनके परिवारों को गलत शव भेजे जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय बुधवार को कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी ब्रिटेन में अपने समकक्षों के साथ संपर्क में हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'सभी पार्थिव शरीरों के साथ अत्यंत पेशेवर तरीका अपनाया गया।'

ai plane crash

एयर इंडिया विमान हादसे में ब्रिटेन के भी नागरिकों की मौत हुई। तस्वीर-PTI

विषय सामने आते ही हमने इसे गंभीरता से लिया-MEA

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 'हमने रिपोर्ट देखी है और जैसे ही विषय एवं यह चिंता हमारे ध्यान में लाया गया, हमने उसी क्षण ब्रिटेन स्थित अपने समकक्षों के साथ काम करना शुरू कर दिया। इस त्रासदपूर्ण विमान हादसे को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल एवं तकनीकी जरूरतों का पालन करते हुए मारे गए लोगों की पहचान सुनिश्चित की।

End of Feed