HAL ने GE Aerospace से किया एक अरब डॉलर का करार, तेजस लड़ाकू विमान के लिए 113 इंजन खरीदे जाएंगे

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस के साथ 113 एफ-404 जीई-आईएन20 जेट इंजन की खरीद के लिए करीब एक अरब डॉलर (₹8,870 करोड़) का करार किया है। ये इंजन एलसीए तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे।

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ कार्यक्रम को गति देने के लिए अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस के साथ एक बड़ा करार किया है। इस समझौते के तहत एचएएल 113 एफ-404 जीई-आईएन20 जेट इंजन खरीदेगा, जिनकी आपूर्ति 2027 से 2032 के बीच की जाएगी।

tejas engine

तेजस विमानों के लिए जीई एयरोस्पेस से 113 जेट इंजन करार (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed