वडोदरा में दिखा रफ्तार का कहर, छात्र ने कार से कई वाहनों को उड़ाया, महिला की मौत, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2025, 05:20 PM IST

यह दुर्घटना रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद चौराहे के पास हुई, जिसके बाद चालक रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

Vadodara Car Accident: गुजरात के वडोदरा शहर में शुक्रवार तड़के रफ्तार का कहर दिखा। यहां एक 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने अपनी तेज रफ्तार कार से दोपहिया वाहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद चौराहे के पास हुई, जिसके बाद चालक रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

Vadodara car hit

वडोदरा कार हादसा

अधिकारी ने बताया कि यह नशे में गाड़ी चलाने का मामला हो सकता है, क्योंकि घटनास्थल पर चौरसिया को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वह नशे में लग रहा था और कार से बाहर आने के बाद 'एक और राउंड, एक और राउंड' चिल्ला रहा था। मृतक महिला की पहचान हेमाली पटेल के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के समय अपनी स्कूटी चला रही थी।

End of Feed