गुजरात के बिजनेसमैन और पत्नी ने बांट दी अपनी 200 करोड़ रुपये की संपत्ति, बनेंगे जैन संत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 07:16 AM IST

फरवरी में 35 व्यक्तियों के साथ भंडारी दंपत्ति ने चार किलोमीटर के जुलूस का नेतृत्व किया, जिसके दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर तक अपना सारा सामान दान कर दिया।

Gujarat Businessman Donates 200 Rs Crore: गुजरात के एक व्यवसायी और उनकी पत्नी ने अपनी जीवन भर की कमाई 200 करोड़ रुपये दान कर दी है और अब जैन संत बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी साल फरवरी में भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने एक समारोह के दौरान अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। हिम्मतनगर का रहने वाला भंडारी परिवार निर्माण व्यवसाय में था। उन्होंने अपने 16 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय बेटी के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया, जिन्होंने 2022 में भिक्षुत्व अपनाया था।

Gujarat Business

गुजरात के दंपती ने दान की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति

भंडारी दंपत्ति ने बांट दी थी अपनी संपत्ति

जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले भावेश भंडारी साबरकांठा और अहमदाबाद में निर्माण व्यवसाय से जुड़े थे और छोटी उम्र से ही शानो-शौकत, विलासिता और समृद्धि के जीवन के आदी थे। फरवरी में 35 व्यक्तियों के साथ भंडारी दंपत्ति ने चार किलोमीटर के जुलूस का नेतृत्व किया, जिसके दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर तक अपना सारा सामान दान कर दिया। कार्यक्रम के फुटेज में दंपत्ति को शाही पोशाक में रथ के ऊपर दान करते हुए दिखाया गया है।

End of Feed