Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात (Gujarat) में विधानसभा चुनाव से पहले नवनिर्वाचित कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मोरबी में हुए पुल हादसे (Morbi Bridge Collapse) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा है। कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरू (Bengaluru) शहर में उन्होंने रविवार(छह नवंबर, 2022) को कटाक्ष किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पीएम के ‘आकर्षण’ के कारण ही गुजरात में मोरबी पुल टूट गया?
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘आपने (मोदी) तब कहा था कि पश्चिम बंगाल का पुल ढहना वहां के लोगों की आंखें खोलने के लिए ‘ईश्वर का काम’ है। अब यहां (मोरबी में) पुल को किसने तोड़ा?’’ (फाइल)
उन्होंने दो टूक पूछा, ‘‘पीएम मोदी एक छोटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित छोटी से छोटी घटना का भी श्रेय लेते हैं। वह गुजरात में मोरबी पुल के दो करोड़ रुपए के मरम्मत कार्य का श्रेय लेना चाहते थे। मुझे नहीं पता, कहीं उनका (मोदी का) ‘आकर्षण’ तो नहीं था कि पुल उद्घाटन के पांच दिनों के भीतर ही टूट गया, जिसमें 138 लोगों की मौत हो गई।’’
. @INCIndia ಅಧ್ಯಕ್ಷನಾಗಿ ಮೊದಲ ಬಾರಿ ಇಂದು ನನ್ನ ತವರು ನೆಲಕ್ಕೆ ಬಂದಿದ್ದೇನೆ,ಸರ್ವೋದಯ ಸಮಾವೇಶದ ಮೂಲಕ ಬಹು ಅದ್ದೂರಿಯಾಗಿ ನನ್ನನ್ನು… t.co/0k9bpusHlO
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य ने सवाल किया कि मोरबी पुल टूटने के लिए प्रधानमंत्री सहित किसी ने भी नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया? उन्होंने प्रधानमंत्री को कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में उनके एक भाषण की याद दिलाई जब एक निर्माणाधीन पुल गिरने से कई लोग मारे गए थे। वह बोले, ‘‘आपने (मोदी) तब कहा था कि पश्चिम बंगाल का पुल ढहना वहां के लोगों की आंखें खोलने के लिए ‘ईश्वर का काम’ है। अब यहां (मोरबी में) पुल को किसने तोड़ा?’’
दरअसल, खड़गे इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुखिया बनने के बाद बेंगलुरु की अपनी पहली यात्रा पर थे। अपने अभिनंदन समारोह ‘सर्वोदय समावेश’ 80 बरस के नेता ने इसके अलावा पीएम पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, रुपए के गिरते स्तर के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया।
