'देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है GST 2.0', PM मोदी बोले- घर-घर स्वदेशी अभियान का लगाएं बोर्ड

GST Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी अगली पीढ़ी के सुधार किया गया है। जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा।

PM Modi GST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि मैं इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है। मैं देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। कल भारत सरकार ने राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है। अब जीएसटी और भी ज्यादा सरल हो गया है। अब जीएसटी के मुख्यत: दो ही रेट रह गए हैं- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत... 22 सितंबर दिन सोमवार यानि नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी।

End of Feed