बालाघाट में आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे अभिजीत दिपके की घेराबंदी, इन्फ्लुएंसर्स ने की नारेबाजी, 'भाग गया..भाग गया'

वायरल वीडियो में दिखता है - एक महिला इन्फ्लुएंसर ने चलती कार की खिड़की के पास दिपके के चेहरे के ठीक सामने माइक अड़ा दिया और तीखे सवाल पूछने लगी। महिला ने पूछा, क्या आप यहां लाशों पर राजनीति करने आए हैं?

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले बालाघाट में गंभीर संक्रामक बीमारियों से हो रही बच्चों की मौतों के बीच सियासत और विवाद गहरा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर बाहरी 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स' के एक समूह ने उनकी जोरदार घेराबंदी की और उन पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस घटनाक्रम के वीडियो में अभिजीत दिपके प्रभावित क्षेत्र में देर से आने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं।

Abhijit Dipke

अभिजीत दिपके का विरोध

कार के सामने माइक अड़ाकर पूछे सवाल, कहा— "भाग गया, भाग गया"

End of Feed