Narendra Modi in Athens: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान दौरे पर कहा है कि ग्रीस और भारत का रिश्ता बेहद पुराना है। यह मौर्य साम्राज्य के समय से है और तब दोनों मुल्कों के मैत्रीपूर्ण संबंध थे। सम्राट अशोक के भी ग्रीस से अच्छे संबंध रहे थे। ये बातें उन्होंने 25 अगस्त, 2023 की रात को (भारतीय समयानुसार) ग्रीस के एथेंस में इंडियन डायसपोरा (भारतीय समुदाय) के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
ग्रीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)
उन्होंने "ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों से रहे हैं। ये संबंध सभ्यता और संस्कृति के हैं। ग्रीक इतिहासकारों ने भारतीय सभ्यता का बहुत गहन वर्णन किया है। ग्रीस और मौर्य साम्राज्य के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्ते रहे। सम्राट अशोक के भी ग्रीस से अच्छे संबंध रहे। दुनिया के बड़े हिस्से में जब लोकतंत्र की चर्चा तक नहीं होती थी, तब हमारे यहां डेमोक्रेटिक व्यवस्थाएं थीं। हम दोनों सभ्यताओं ने एक दूसरे से न सिर्फ बहुत कुछ सीखा है बल्कि एक-दूजे को सिखाया भी है।"
मोदी ने चंद्रयान के संदर्भ में कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर विश्व के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। आप जहां कहीं भी रहो, आपका दिल भारत के लिए धड़कता है। वह आगे बोले- मैं यूनान की ओर से मुझे प्रदान किए ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ सम्मान को भारत के सभी बच्चों को समर्पित करता हूं।
उनके अनुसार, "वैश्विक महामारी कोविड के बाद की विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है। हमारी जी20 अध्यक्षता का विषय पूरी दुनिया के साझा भविष्य की बात करता है। विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी वैश्विक संस्थाएं भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रशंसा कर रही हैं। बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रही हैं।"
मोदी के मुताबिक, "भारत में 2014 के बाद से 25 लाख किलोमीटर से अधिक लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई। भारत ने रिकॉर्ड समय में लगभग 700 जिलों में 5जी प्रौद्योगिकी को पहुंचाया।"
