Exclusive: 'MP-एमएलए खरीदने के लिए सरकार के पास पैसे हैं लेकिन मुआवजे के लिए नहीं', NEET छात्रों के सुसाइड पर बोले दीपके

Times Now से खास बातचीत में अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस बातचीत में दीपके ने कहा कि 'सरकार के पास हॉर्स ट्रेडिंग (एमपी, एमएलए खरीदने) के पैसे हैं लेकिन सुसाइड करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए राशि नहीं है।'

Abhijeet Dipke: NEET पेपर लीक एवं अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनकी मुहिम को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। जंतर-मंतर पर 10 जून को प्रदर्शन से पहले दीपके ने Times Now से खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस बातचीत में दीपके ने कहा कि 'सरकार के पास हॉर्स ट्रेडिंग (एमपी, एमएलए खरीदने) के पैसे हैं लेकिन सुसाइड करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए राशि नहीं है।'

Abhijeet Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके।

दीपके ने कहा कि NEET पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मुद्दे पर उन्हें देशभर से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अमृतसर और बेंगलुरु जैसे शहरों का दौरा कर चुके हैं और हर जगह लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

End of Feed