'ईरान के हालात बहुत खराब, सुरक्षित निकालने के लिए हम मोदी सरकार के शुक्रगुजार', वतन वापसी पर बोले भारतीय छात्र

भारत सरकार अपने नागरिकों को ईरान से निकाल रही है। गुरुवार को ईरान से 110 भारतीय नागरिक दिल्ली लाए गए। ईरान से आए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा, 'हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे।'

Iran-Israel Conflict : इजरायल के हवाई हमलों की वजह से ईरान की राजधानी तेहरान सहित अन्य शहरों में हालात काफी बिगड़ गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दुनिया के देश भी अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार भी अपने नागरिकों को वहां से निकाल रही है। गुरुवार को ईरान से 110 भारतीय नागरिक दिल्ली लाए गए। ईरान से आए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा, 'हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे।'

tehran

ईरान में फंसे भारतीयों को निकाल रही सरकार।

अन्य शहरों में फंसे भारतीयों को भी निकाले सरकार

तेहरान से आए एक छात्र ने कहा कि 'सही समय पर ईरान से निकालने के लिए हम भारतीय दूतावास को धन्यवाद देते हैं लेकिन हम एक और अपील करना चाहते हैं। वह यह कि इसफहान और तेहरान में हमारे अन्य भाई और बहन फंसे हुए हैं, उन सभी को भी सरकार जल्दी से जल्दी वापस ले आए क्योंकि वहां हालात काफी खराब हो गए हैं।' ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन सिंधु' चला रही है।

End of Feed