'पहले 118 MLAs का समर्थन लाइए, फिर सरकार बनाने का दावा करिए', राज्यपाल ने लगातार दूसरे दिन विजय को लौटाया

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने विजय से कहा कि सरकार बनाने के लिए जितने विधायकों की जरूरत है, वह संख्या अभी भी TVK के पास नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अगली बार वह 118 विधायकों के समर्थन वाला पत्र लेकर आएं और फिर सरकार बनाने का दावा करें।

Tamilnadu : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली बार में ही जबर्दस्त जीत हासिल कर चौंकाने वाले अभिनेता विजय की सरकार बनाने की राह में मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। दरअसल, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने सरकार बनाने के विजय के प्रस्ताव को लगातार दूसरे दिन ठुकरा दिया है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि TVK प्रमुख ने गुरुवार को राज भवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा किया लेकिन राज्यपाल ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि अभिनेता को 118 विधायकों के समर्थन वाले पत्र के साथ यहां आना और सरकार बनाने का दावा करना चाहिए।

TVK

विजय के पास सरकार बनाने के लिए अभी जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं है।

कांग्रेस ने मौखिक रूप से दिया है विजय को समर्थन

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने विजय से कहा कि सरकार बनाने के लिए जितने विधायकों की जरूरत है, वह संख्या अभी भी TVK के पास नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अगली बार वह 118 विधायकों के समर्थन वाला पत्र लेकर आएं और फिर सरकार बनाने का दावा करें। विजय 112 विधायकों के समर्थन के साथ बुधवार को भी राज्यपाल से मिले थे। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने मौखिक रूप से राज्यपाल को बताया कि उसने अपना समर्थन विजय की पार्टी को दिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल से थोड़ा और समय मांगा।

End of Feed