'राज्यपाल रवि संवैधानिक कार्यालय का 'अपमान' करते हैं', विधानसभा भाषण विवाद पर बोले सीएम स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रगान हमेशा तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल के भाषण के समापन पर बजाया जाता था और तमिल थाई वाज़थु (तमिल मातृ वंदना) शुरुआत में बजाया जाता था।स्टालिन ने कहा, 'हम देशभक्ति में किसी से कम नहीं हैं और किसी को हमें सिखाने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा कि यह संकट उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

Tamilnadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को दावा किया कि राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा सत्र की शुरुआत में भाषण नहीं पढ़कर राज्यपाल के पद का 'अपमान' किया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने अतीत में कई राज्यपाल देखे हैं, लेकिन वे रवि जैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल की कार्रवाइयों की आलोचना करने के लिए विवश हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने जवाब में कहा, 'मैं उस संकट का सामना कर रहा हूं जो पूर्व मुख्यमंत्रियों सी एन अन्नादुरई, एम करुणानिधि, एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता के कार्यकाल के दौरान नहीं देखा गया था... राज्यपाल (रवि) विधानसभा सत्र की शुरुआत में भाषण नहीं पढ़कर और विधानसभा सत्र की शुरुआत में राष्ट्रगान बजाने पर जोर देकर अपने पद का अपमान कर रहे हैं।'

MK stalin

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन एवं राज्यपाल आरएन रवि।

राज्यपाल के भाषण के समापन पर बजाया जाता था-स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रगान हमेशा तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल के भाषण के समापन पर बजाया जाता था और तमिल थाई वाज़थु (तमिल मातृ वंदना) शुरुआत में बजाया जाता था।स्टालिन ने कहा, 'हम देशभक्ति में किसी से कम नहीं हैं और किसी को हमें सिखाने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा कि यह संकट उनके लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने अतीत में कई चुनौतियों का सामना किया है और उनसे पार पाया है।'

End of Feed