केंद्र सरकार का फैसला, 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, नोटिफिकेशन जारी

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Samvidhaan Hatya Diwas: केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Amit shah

अमित शाह

25 जून को 'संविधान हत्या दिवस'

25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने को लेकर भारत सरकार की ओर से एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना में लिखा गया है, 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, उस समय की सरकार ने सत्ता का घोर दुरुपयोग किया था और भारत के लोगों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए थे। भारत के लोगों को देश के संविधान और भारत के मजबूत लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है। इसलिए, भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया है और भारत के लोगों को भविष्य में किसी भी तरह से सत्ता के घोर दुरुपयोग का समर्थन नहीं करने के लिए पुनः प्रतिबद्ध किया है।

पीएम मोदी ने कहा- पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने का दिन

वहीं, पीएम मोदी ने अमित शाह के ट्वीट को पोस्ट कहा कि संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाया जाना हमें याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था। पीएम मोदी ने लिखा- 25 जून को #SamvidhaanHatyaDiwas के रूप में मनाना इस बात की याद दिलाएगा कि क्या हुआ था जब भारत के संविधान को कुचल दिया गया था। यह हर उस व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो आपातकाल की ज्यादतियों के कारण पीड़ित हुए थे, जो भारतीय इतिहास में कांग्रेस द्वारा लाया गया काला दौर था।

End of Feed