गोरखपुर ITM कॉलेज के छात्रों ने WiFi से चलने वाली ऑटोमेटिक बंदूक की तैयार, सेना के लिए होगी मददगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 12:02 AM IST

गोरखपुर Institute of Technology and Management (ITM) के छात्रों ने देश के जवानों को ठंड से बचाने के लिये अपने कॉलेज में पड़े कबाड़ के सामानों से एक वाई-फाई गन तैयार की है जो बॉर्डर पर तैनात देश के जवानों को ठंड से हीं नहीं बल्कि दुश्मन की गोलियों से भी रक्षा करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाईफाई से चलने वाली ऑटोमेटिक गन की 100 मीटर तक मारक क्षमता
  • कबाड़ के सामान से मेकेनिकल इंजीनियर छात्रों ने की तैयार
  • गोरखपुर ITM कॉलेज के छात्र भारतीय सेना को करना चाहते हैं समर्पित

गोरखपुर जिले में स्थित Institute of Technology and Management (ITM) कॉलेज के छात्रों द्वारा हमेशा देश हित में ध्यान में रखते हुए तरह तरह के डिवाइस तैयार किये जा रहे है। 26 जनवरी 2023 के पहले आईटीएम कॉलेज के छात्रों ने एक ऐसा मशीनगन तैयार की है जो ऑटोमेटिक है और रिमोट के माध्यम से उसको ऑपरेट किया जा सकता है। इस ऑटोमेटिक गन को देश के जवान किसी बंकर में रहकर रिमोट से चला सकते हैं। यही नहीं देश के जवान सुरक्षित रहते हुए देश के दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं। इस गन में 360 डिग्री कैमरा लगा है जो गन के सामने और अगल-बगल नजर रखेगा और ऑपरेट करने वाला सैनिक उसे अपने मोबाइल और लैपटॉप पर देख सकता है। एक ही जगह से उसको ऑपरेट कर सकते हैं। इस तरह की डिवाइस से देश के जवानों की जन हानि नहीं होगी और दुश्मन परास्त होंगे। इंजीनियरिंग के इन छात्रों ने कहा कि विद्यालय में रखे हुए स्क्रैप से यह गन बनाई गई है अभी इसको और बेहतर बनाया जा सकता है। वाईफाई से चलने वाले इस गन की रेंज 100 मीटर तक है।

गोरखपुर आईटीएम के छात्रों ने देश के जवानों को ठंड से बचाने के लिये अपने कॉलेज में पड़े कबाड़ के सामानों से एक वाई-फाई गन तैयार की है। जो बॉर्डर पर तैनात देश के जवानों को ठंड से हीं नहीं बल्कि दुश्मन की गोलियों से भी रक्षा करेगा। गोरखपुर गीडा स्थित आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 3rd ईयर के मैकेनिकल इंजिनियर डिपार्टमेंट के चार छात्र दिग्विजय यादव, कन्हैया यादव, कृष्णा शाहनी, अनुराग श्रीवास्तव ने मिलकर कॉलेज के इन्नोवेशन सेल में सेना के लिये इस यन्त्र को तैयार किया है। छात्रों द्वारा बनाई गई वाई-फाई गन की मारक क्षमता तकरीबन 100 मीटर है। गन को सेना के जवान कई किलोमीटर दूर से सुरक्षित स्थान से अपने कम्प्यूटर या मोबाइल से संचालित कर सकेंगे। वाई-फाई गन में लगे। कैमरे से 360 डिग्री में रोटेट कर चारों तरफ दुश्मन पर नजर रखा जा सकता हैं।

End of Feed