2013 रेप केस में 'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को उम्रकैद की मांग, गोवा सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

तरुण तेजपाल ने पहले अपनी सजा को 'गलत' बताया था और कहा था कि वह इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

मंगलवार को गोवा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तहलका के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल की 10 साल की जेल की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की। सरकार का तर्क है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने जो सज़ा सुनाई थी, वह एक जूनियर सहयोगी के साथ किए गए गंभीर रेप के अपराधों की गंभीरता के मुकाबले "बहुत कम" थी।

tarun tejpal

'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल (फाइल फोटो)

63 साल के तेजपाल को दोषी ठहराने वाले 6 अगस्त के फैसले के खिलाफ दायर अपनी स्पेशल लीव पिटीशन में, राज्य ने गंभीर रेप के दो मामलों में मिली सजाओं को एक साथ चलाने के फैसले को भी चुनौती दी। राज्य का तर्क था कि यौन उत्पीड़न की ये दोनों घटनाएं अलग-अलग दिनों में हुई थीं और ये 'अलग-अलग अपराध' थे, जिन्हें सज़ा में भी अलग-अलग दिखाया जाना चाहिए।

End of Feed