कालीगंज बम विस्फोट में चौथी क्लास की लड़की की दर्दनाक मौत, सीएम के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

बंगाल के कालीगंज में हुए उपचुनाव के आज नतीजे जारी किए गए, इस बीच, यहां से बम विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसमें एक चौथी कक्षा की 9 साल की छात्रा की मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में सोमवार को बम विस्फोट में 9 साल की लड़की की मौत हो गई पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कालीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारोचंदगर में सोमवार दोपहर को हुए बम विस्फोट में लड़की कथित रूप से घायल हो गयी थी।

blast

प्रतीकात्मक फोटो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं बारोचंदगर में विस्फोट में एक लड़की की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।'

End of Feed